संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत:बस्ती में फांसी के फंदे पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी




बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव लारा गन्ना क्रय केंद्र के पास स्थित एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतका की पहचान 19 वर्षीय शिखा के रूप में हुई है। वह अपने पिता ललता और माता विद्यावती की आठ संतानों में पांचवीं थी। शिखा ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सुबह लगभग सात बजे जब शिखा की माता विद्यावती उनके कमरे में गईं, तो उन्होंने अपनी बेटी को फंदे पर लटका देखा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुबौलिया थाना अध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *