धमतरी में NSUI ने किया पुतला दहन:NEET पेपर लीक मामले में PM, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा; पुलिस से झड़प भी हुई




छत्तीसगढ़ के धमतरी में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने गुरुवार को NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन गांधी मैदान में आयोजित किया गया। NSUI कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। NSUI ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में NEET पेपर लीक जैसी गंभीर घटना सामने आई है। उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग उन्होंने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। NSUI जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित NEET परीक्षा में यह 90वीं बार पेपर लीक का मामला सामने आया है। NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। देवांगन ने दावा किया कि पेपर लीक के तार अक्सर राजस्थान और भाजपा के केंद्रीय नेताओं से जुड़े होते हैं, लेकिन कोई प्रभावी जांच नहीं होती या उसके परिणाम सार्वजनिक नहीं किए जाते। उन्होंने सरकार पर छोटे लोगों पर कार्रवाई करने और ‘बड़े मगरमच्छों’ को बचाने का आरोप लगाया, जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रीय सह-संयोजक ओमप्रकाश मानिकपुरी ने कहा कि नैतिकता के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भी बर्खास्त करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *