रायसेन में बिजली शिविर, 60 फीसदी शिकायतें मौके पर सुलझीं:बिल सुधार, मीटर बदलने और नए कनेक्शन सहित कई सेवाओं का हुआ तत्काल निराकरण




मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने रायसेन में ‘सम्पर्क अभियान’ के तहत गुरुवार को वार्ड-01 स्थित नयापुरा प्राइमरी स्कूल में एक विशेष जन सेवा शिविर आयोजित किया। इस शिविर में वार्ड 1, 2 और 3 के निवासियों ने बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से लगभग 60 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। सहायक महाप्रबंधक प्रांजल शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा और त्वरित समाधान प्रदान करना है। शिविर में बिजली बिल सुधार, खराब मीटर बदलने, ई-केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट करने के साथ-साथ नए बिजली कनेक्शन से संबंधित आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त, लो-वोल्टेज, सर्विस लाइन, ट्रांसफार्मर और मीटर से जुड़ी तकनीकी शिकायतों को भी प्राथमिकता से सुना गया। शिविर में बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए नकद और डिजिटल दोनों तरह की भुगतान सुविधाएं उपलब्ध थीं। कृषि उपभोक्ताओं को शासन की विद्युत सब्सिडी योजनाओं और उनकी पात्रता के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को ऊर्जा संरक्षण और सुरक्षित बिजली उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्हें बिजली बचत के उपाय भी बताए गए, जिससे उपभोक्ताओं के बिलों में कमी लाई जा सके। स्थानीय लोगों ने एक ही स्थान पर कई सेवाओं के मिलने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर संतोष व्यक्त किया। विभाग का मानना है कि ऐसे शिविरों से उपभोक्ताओं और बिजली कंपनी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *