होली-डे पैकेज के नाम पर 24 लोगों से लाखों ठगे:फोन कर गिफ्ट वाउचर का लालच दिया, पैसे लेने के बाद बंद कर भागी ट्रैवल कंपनी, बिलासपुर-रायपुर में भी लोगों को ठगा




भिलाई के जुनवानी स्थित टीआई सूर्यामॉल में चल रही क्लब रियॉन्ट टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के संचालक श्रीमंत राम खांडे और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहां कर्मचारियों और संचालक श्रीमंत राम खांडे ने होली-डे पैकेज की कई लुभावनी स्कीम बताईं। इसके बाद उन्होंने पांच साल का पैकेज लिया, जिसकी कीमत 1 लाख 35 हजार रुपए थी। कंपनी ने हर साल पांच ट्रिप देने का वादा किया था। कंपनी संचालक श्रीमंत राम खांडे और उसके साथियों ने पहले लोगों को सस्ते और आकर्षक टूर पैकेज का लालच दिया। पैसे जमा कराने के बाद कंपनी का ऑफिस बंद कर दिया गया और अब फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। सुपेला थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। कंपनी संचालक और उससे जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। मॉल में शॉपिंग करने गई थी महिला
शिकायतकर्ता अंजु कुमारी ने आवेदन देकर बताया कि वे जुनवानी स्थित सूर्या रेसिडेंसी में रहती हैं। 26 जनवरी 2026 को वे अपने बेटे अमन कुमार के साथ टीआई सूर्यामॉल शॉपिंग करने गई थीं। इसी दौरान उन्हें CLUBRIONT टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के कर्मचारियों ने होली-डे वाउचर दिया था। बाद में 31 जनवरी को फोन कर बताया गया कि उनका गिफ्ट वाउचर निकला है और उन्हें कंपनी के ऑफिस बुलाया गया। अंजु कुमारी ने बताया कि उन्होंने रकम का भुगतान आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक खाते से यूपीआई के जरिए किया था। कुछ दिनों बाद जब वे पैकेज की जानकारी लेने ऑफिस पहुंचीं तो वहां ताला लगा मिला। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कंपनी ऑफिस बंद कर भाग चुकी है। भिलाई में 24 लोगों को बनाया शिकार
शिकायत में यह भी कहा गया है कि सिर्फ वे ही नहीं, बल्कि कई और लोग भी कंपनी के झांसे में आए हैं। इनमें नरेंद्र गच्ची से 1.11 लाख रुपए, अतनु गांगुली से 92 हजार, अनिल रजक से 60 हजार, अविनाश से 85 हजार, अक्षय कुकडकर से 55 हजार, श्याम सिंह यादववंशी से 50 हजार, मुस्ताक अली से 36 हजार और आर.के. गुप्ता से 1 लाख रुपए लिए गए। इसके अलावा निखिल चंद्राकर, अनुपमा सोनी, नेहा जैन, माधुरी कारेकर, अमृता भाटिया, डॉ. श्वेता उमरे, पवन डहरे, कंचन साहू, राजेश मरावी समेत कई लोगों ने भी कंपनी में पैसे जमा किए थे। शिकायत के मुताबिक भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर की ब्रांच भी अब बंद हो चुकी हैं। रायपुर-बिलासपुर में भी दर्ज है अपराध
बताया जा रहा है कि कंपनी के संचालक ने रायपुर में 1.90 करोड़, बिलासपुर में 26 लाख के बाद भिलाई में 24 लोगों से करीब 21 लाख की ठगी की है। तीनों शहरों में ठग ने टूर एंड ट्रैवल्स की कंपनी खोली। लोगों को मेंबर बनाया। वह मेंबरशिप की अवधि 3 से 5 वर्ष के बीच की रखता था। इसी दौरान लोगों को गोवा टूर कराने का झांसा देता था। भिलाई में पैसे लेने के बाद कंपनी बंद करके फरार हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *