![]()
मैहर जिले के झुकेही चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बागेश्वर ढाबा में जा घुसी। इस हादसे में ढाबा कर्मचारी सहित कुल 7 लोग घायल हो गए, जबकि ढाबे में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक MP21ZC0874 में सवार एक परिवार मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन कर कटनी वापस लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे झुकेही क्षेत्र के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार सीधे सड़क किनारे बने बागेश्वर ढाबा में जा घुसी।हादसे में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में नीलू सोनी (33 वर्ष), उर्मिला सोनी (59 वर्ष), रश्मि सोनी (27 वर्ष), आयशा सोनी (7 वर्ष), अनिल सोनी (29 वर्ष) और 6 माह की अनवी सोनी सहित कुल 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल कटनी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना की सूचना मिलते ही झुकेही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
Source link
मैहर में तेज रफ्तार कार बागेश्वर ढाबे में जा घुसी:ढाबा कर्मचारी सहित 7 लोग घायल, कटनी लौट रहा था परिवार















Leave a Reply