रायगढ़ में हत्या मामले में युवती की हुई शिनाख्त:लैलूंगा ब्लॉक के गांव की रहने वाली, पुलिस मामले में बारिकी से जांच में जूटी




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के तुमीडीह डैम किनारे जंगल में अर्धनग्न हालत में एक युवती की लाश मिली थी। पहचान छिपाने चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था और उसके गले में चोट के निशान मिले थे। जहां दो दिनों बाद मृतका की लगभग शिनाख्त हो चुकी है और पुलिस मामले में आगे की जांच में जूटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की शाम की है। जहां एक युवती की लाश तुमीडीह के जंगल में देखी गई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी शिनाख्त में जूट गई थी। जहां अब युवती की लगभग शिनाख्त हो चुकी है और बताया जा रहा है कि लैलूंगा ब्लॉक के एक गांव की रहने वाली 31 वर्षीय युवती है। जिसकी शिनाख्ती के बाद अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले में हत्या के एंगल से जांच कर रही है और जल्द इस मामले में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि मृतका की लगभग शिनाख्त हो चुकी है और मामले में बारिकी से आगे की जांच की जा रही है।
गले व गर्दन के पीछे चोट के निशान
मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि युवती के चेहरे को पत्थर से कुचला गया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके अलावा उसके गले और गर्दन के पीछे चोट के निशान मिले थे। जिसके बाद पुलिस हत्या व साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *