50 किमी दायरे में तीन टोल प्लाजा, दो पर वसूली:हिंदू युवा संगठन ने राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा, बंद करने की मांग




शाहजहांपुर में हिंदू युवा संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन नेशनल हाईवे 731 पर नियम विरुद्ध तरीके से शुरू किए गए टोल प्लाजा और टोल टैक्स वसूली के संबंध में है। संगठन का आरोप है कि 50 किलोमीटर के दायरे में तीन टोल प्लाजा स्थापित हैं, जिनमें से दो पर पहले से ही वसूली हो रही है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने बताया कि सिंधौली ब्लॉक के महानंदपुर के पास 11 मई 2026 से एक नया टोल प्लाजा शुरू किया गया है। जबकि नियमानुसार टोल प्लाजा के बीच की दूरी कम से कम 65 किलोमीटर होनी चाहिए। पहले से ही बंडा ब्लॉक के सबली गांव और खुटार ब्लॉक के हिटौटा गांव के पास इसी हाईवे पर टोल प्लाजा संचालित हैं। इस नए टोल प्लाजा के शुरू होने से बंडा और खुटार क्षेत्र की जनता पर शाहजहांपुर आने-जाने के लिए टोल टैक्स का दोहरा बोझ पड़ रहा है। अवनीश मिश्र ने जनहित में बंडा और महानंदपुर में स्थापित टोल प्लाजा को बंद करने की मांग की। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस समस्या का समाधान कराएंगे। इस अवसर पर आनंद पांडे, भारत राठौर, यश दीक्षित, राहुल कुमार, वैभव यादव, आयुष गुप्ता, अंश गुप्ता, प्रदीप कुमार, रावण पंडित, अजय राठौर, हरिश्याम मिश्रा, अनिकेत कुमार, सत्यम कुमार, दीपू कुमार, निहाल, देव राठौर, मोनू, नीरज कुमार, उदय सिंह, नीरज सिंह, ऋतिक कुमार, क्रिश राठौर, प्रवीण पांडेय, साहिल राठौर, सौरभ कुमार, मोहित राणा, अजय राजपूत, ललित राना, करण कश्यप, मधुर ठाकुर, छोटेलाल, अनुज कुमार, अजय राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *