कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में कमी पर जताई नाराजगी:सूरजपुर में गुणवत्ता और समयसीमा तय करने के लिए किया निरीक्षण




सूरजपुर जिले में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर ने गुरुवार को अलग-अलग निर्माणाधीन और संचालित परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान खेल सुविधाओं के विस्तार और छात्रावास विकास से संबंधित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम भवन के निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग (PWD) कीओर से निर्मित इस भवन में कई कमियां पाई गईं। इन कमियों पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तत्काल बेहतर गुणवत्ता के साथ मरम्मत कार्य कराने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट जज आवास और निर्माणाधीन ज्यूडिशियल क्वार्टरों का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत कॉलेज स्टेडियम में बन रहे सिंथेटिक ट्रैक का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने इस दौरान कहा कि खेल अधोसंरचना युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्राओं के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत कॉलेज स्टेडियम परिसर में बन रहे ओबीसी कन्या छात्रावास का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं नमदगिरि स्थित 250 सीटर कन्या छात्रावास में उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शहर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की समीक्षा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शिवपार्क पहुंचे और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पालिका और वन विभाग को पार्क की नियमित सफाई एवं अधोसंरचना के लगातार रखरखाव के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पंचमंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया। गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रशासन की प्राथमिकता कलेक्टर ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण निर्माण, खेल सुविधाओं के विस्तार और छात्रावासों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसका उद्देश्य नागरिकों और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *