निवाड़ी रेल ओवरब्रिज अधूरा, 50% काम भी नहीं हुआ:समय सीमा खत्म, रेलवे फाटक पर घंटों लग रहा जाम; नीचे से वाहन निकाल रहे लोग




निवाड़ी-पृथ्वीपुर मार्ग पर झांसी-मानिकपुर रेल लाइन के ऊपर बन रहे रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी अधूरा पड़ा है। 2348.66 लाख रुपए की लागत वाली इस परियोजना की पूर्णता तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, लेकिन 26 माह बीतने के बाद भी अब तक 50 प्रतिशत काम भी नहीं हो सका है। 15 दिन पहले खत्म हुई अनुबंध की अवधि वंशिका कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ हुए अनुबंध के अनुसार इस 508.36 मीटर लंबे पुल का कार्य पिछले माह पूरा होना था। वर्तमान स्थिति यह है कि निवाड़ी की ओर कुछ हिस्सा तैयार हुआ है, लेकिन पृथ्वीपुर की ओर निर्माण कार्य लंबे समय से बंद है। कार्य की वर्तमान गति को देखते हुए इसे पूर्ण होने में अभी लगभग 2 वर्ष का अतिरिक्त समय लगने का अनुमान है। बंद फाटक के नीचे से वाहन निकाल रहे लोग रेलवे फाटक बार-बार बंद होने और ओवरब्रिज न बनने से झांसी-मानिकपुर ट्रैक पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। घंटों जाम के कारण भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो रहे हैं। कई दोपहिया वाहन चालक बंद फाटक के नीचे से वाहन निकालकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। निर्माण स्थल पर उड़ती धूल और खराब सड़क से स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। तीसरी लाइन का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में ग्राम चुरारा से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए रेल ओवरब्रिज से एक तीसरी लाइन (बाइपास लिंक) बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा भेजा गया था। वर्तमान में इस तीसरी लाइन को लेकर कोई प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसके अभाव में बाइपास से आने वाले भारी वाहनों को ओवरब्रिज से सर्विस रोड पर आने में भविष्य में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *