बिलासपुर प्रधान डाकघर में नाइट सुविधा शुरू:शाम 4:30 से रात 8 बजे तक मिलेंगी डाक सेवाएं, रविवार और छुट्टियों में भी सुविधाएं




बिलासपुर के प्रधान डाकघर में अब नाइट पोस्ट ऑफिस (NPO) की सुविधा शुरू हो गई है। भारतीय डाक विभाग ने 10 मई से इसे संचालित करना प्रारंभ किया है। इसके तहत नागरिक शाम 4:30 बजे से रात 8 बजे तक डाक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। विभाग का उद्देश्य नागरिकों को विस्तारित समयावधि में डाक सेवाएं उपलब्ध कराना और ग्राहक सुविधाओं का विस्तार करना है। इससे आम नागरिक कार्यालयीन समय के अतिरिक्त भी आवश्यक डाक सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सामान्य काउंटर सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुले रहते हैं। इन काउंटरों पर डाक बुकिंग, बचत बैंक सेवाएं, बीमा सेवाएं, कैश रेमिटेंस, आधार और जन केंद्रित सेवाएं उपलब्ध होती हैं। शाम से रात तक मिलेगी डाक सेवाओं की सुविधा नाइट पोस्ट ऑफिस की सेवाएं शाम 4:30 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा विस्तारित काउंटर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक संचालित किए जाएंगे। नाइट पोस्ट ऑफिस में डाक बुकिंग, स्पीड पोस्ट, स्पीड पोस्ट पार्सल, इंडिया पोस्ट पार्सल, अन्य अकाउंटेबल आर्टिकल बुकिंग और आईपीओ बिक्री जैसी सीमित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रविवार और अवकाश में भी जारी रहेंगी सेवाएं रविवार और अवकाश के दिनों में भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डाक विभाग ने नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और ग्राहकों से अपील की है कि वे विस्तारित समयावधि में उपलब्ध इन डाक सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करें और इंडिया पोस्ट की जनोपयोगी सेवाओं का लाभ उठाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *