संभल में 55 लाख के 261 मोबाइल बरामद:एएसपी दक्षिणी ने मालिकों को लौटाए, गन्ना विभाग के डाकिए का भी फोन मिला




संभल पुलिस ने 55 लाख रुपये से अधिक कीमत के 261 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। बुधवार को जनपद संभल की पुलिस लाइन बहजोई में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत ने साइबर सेल की मदद से बरामद किए गए ये फोन उनके असली स्वामियों को सौंपे। एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने बताया कि संभल पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की रिकवरी के लिए एक विशेष तीन दिवसीय अभियान चलाया था। इस अभियान में जनपदीय साइबर सेल और सभी पुलिस थानों की टीमों ने मिलकर कुल 261 मोबाइल फोन बरामद किए। ये सभी मोबाइल फोन सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और दूरसंचार विभाग के समन्वय से बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए इन फोनों की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। इनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, रेडमी, वनप्लस जैसी विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं।

मोबाइल वापस पाने वालों में मोहित कुमार भी शामिल थे, जिनका फोन डेढ़ साल पहले खो गया था। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल घर में ही रखा हुआ किसी ने उठा लिया था। अमरपाल सिंह ने बताया कि उनका फोन मार्च में खोया था और एक साल बाद उन्हें वापस मिला है। उन्होंने फोन खोने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने उन्हें फोन मिलने पर सूचित करने का आश्वासन दिया था। गन्ना विभाग में कार्यरत धर्मेंद्र कुमार भारती का मोबाइल 11 जनवरी को डाक ले जाते समय गिर गया था। उन्हें अपना फोन 14 महीने 11 दिन बाद वापस मिला है। एएसपी रावत ने कहा कि जनपद साइबर सेल और पुलिस टीमों ने इस कार्य में अथक मेहनत की है। संभल पुलिस भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखेगी और गुमशुदा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *