मेरठ में LPG सिलेंडर को लेकर DSO कार्यालय पर हंगामा:पार्षद नीरज सिंह बोले- ऑफिस में बैठकर नहीं एजेंसी और गोदाम पर जाकर पता चलेगी परेशानी




मेरठ में एलपीजी गैस सिलिंडर की सप्लाई को लेकर आए दिन हंगामे देखे जा रहे हैं। इसी के चलते वार्ड 60 के पार्षद नीरज सिंह जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और समस्या के समाधान हेतु मांग करते हुए लोगों की परेशानी भी बताई। उन्होंने कहा कि जनता सुबह 4 बजे से लाइन में लगती है और 6 घंटे बाद उन्हें पता चलता है कि आज भी उन्हें यहां से खाली हाथी लौटना है।
पार्षद नीरज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की लगातार समस्या आ रही है कि उनका सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज उनके पास आ जाता है, ऑनलाइन बुकिंग में पैसा खातों से कट रहा है। लेकिन सिलेंडर उन तक नहीं पहुंच रहा है। इस समस्या को लेकर जब वह एजेंसी पर पहुंच रहे हैं, तो एजेंसी से गोदाम पर भेज दिया जाता है। उसके बाद उन्हें तारीख मिल जाती है। लोग सुबह से लाइनों में लगते हैं लेकिन एजेंसी मालिकों की मनमानी से वहां सारा काम हो रहा है। फील्ड में पहुंच कर देखें अधिकारी उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि आप ऑफिस में बैठे हैं, जनता को क्या समस्या हो रही है इस बात का अनुमान आपको फील्ड में जाकर लगेगा। यदि आप भी वहां जाकर देखें कि कैसा व्यवहार उनके साथ वहां होता है तब आप जानेंगे कि एक सिलेंडर लेने के लिए लोगों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टीम गठित करने की मांग
पार्षद ने कहा कि यदि जिला पूर्ति अधिकारी खुद फील्ड पर नहीं जा सकते तो उनको एक टीम इस प्रकार की गठित करनी चाहिए जो आए दिन गोदाम और एजेंसियों पर जाकर वहां की स्थिति को देखें और उसका समाधान कर सके और उसे स्थिति को ऐसा बनाने वालों पर कार्रवाई भी की जाए। घटतौली की भी शिकायत पार्षद के साथ पहुंचे अन्य लोगों ने शिकायत की जो सिलेंडर उनको कई -कई बार जाने के बाद मिल रहे हैं वह भी पूरे नहीं है। सिलेंडरों में तीन से चार किलो तक गैस भी कम है। लेकिन परेशानी इतनी है कि अगर किसी को सिलेंडर मिल जाए तो वह उसे बहुत बड़ी उपलब्धि समझ लेता है । घाटोली की ओर कोई ध्यान नहीं देता है, क्योंकि यदि वह उसकी आवाज उठाएंगे तो उन्हें अगली बार सिलेंडर लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है इस बात का भी लोगों को डर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *