![]()
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में फायर स्टेशन के आवासीय परिसर में पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में चार मकान आ गए। वहाँ मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
गुरुवार शाम करीब 7 बजे कई साल पुराना पेड़ अचानक से फायर स्टेशन के आवासीय परिसर में गिर गया। घटना के वक्त कई लोग परिसर में मौजूद थे। वहीं एक मकान के अंदर परिवार था। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घर के अंदर मौजूद परिवार भाग कर बाहर आ गया। इसके बाद सभी लोग दूर खड़े हो गए। घटना में परिसर की दीवार सहित चार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, हालांकि घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कई बार पत्राचार के माध्यम से शिकायत की गई थी लेकिन एक दो पेड़ काटे गए और बाकी छोड़ दिए गए। जिसकी वजह से आज हादसा हो गया। मौके पर पेड़ काटकर वहां से हटाया जा रहा है।
Source link
फायर स्टेशन के आवासीय परिसर में गिरा पेड़:चार मकान हुए क्षतिग्रस्त, कई शिकायत पर भी नहीं लिया संज्ञान














Leave a Reply