मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 50 जोड़ों ने की शादी:कोंडागांव में सामूहिक विवाह कार्यक्रम, नवदंपत्तियों को मिला आशीर्वाद और सहायता राशि




कोंडागांव जिले के मर्दापाल में 14 मई को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 50 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी और जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वन मंत्री केदार कश्यप ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। 35-35 हजार रुपए की सहायता राशि वितरित मंत्री ने क्षेत्र में नक्सलवाद खत्म होने के बाद शांति और विकास के माहौल का भी जिक्र किया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवदंपत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में नवदंपत्तियों के परिजन और ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बाल विवाह रोकथाम की दिलाई शपथ इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य यशोदा कश्यप, जनपद सदस्य रूद्रप्रताप, सरपंच जयंती कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू प्रकाश, एसडीएम अजय उरांव और तहसीलदार विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *