रायपुर के जोन 4 में जनसमस्या निवारण शिविर:सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजन, 212 आवेदन और 17 शिकायतें दर्ज की गईं




गुरुवार को रायपुर नगर निगम क्षेत्र के रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन-4 क्षेत्र में सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में किया गया। इस शिविर में नगर निगम सहित रायपुर जिले के 16 शासकीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आम लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए अलग-अलग विभागों ने स्टॉल लगाए। शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य, पार्षद, जोन-4 अध्यक्ष मुरली शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। हितग्राहियों को मिले तत्काल लाभ शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के “मोर जमीन मोर मकान” योजना के तहत 20 हितग्राहियों को मौके पर भवन अनुज्ञा पत्र दिए गए। वहीं, राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों को प्राथमिकता और सामान्य श्रेणी के नए राशन कार्ड भी तत्काल जारी किए गए। महिला और बाल विकास विभाग की ओर से नौनी सुरक्षा योजना के तहत बालिकाओं का सम्मान किया गया। नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न हुई। लंबे समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिका प्रमिला यादव का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। 212 आवेदन पहुंचे, 17 शिकायतें दर्ज शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुल 212 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 17 शिकायतें दर्ज की गईं। नगर निगम जोन-4 ने सभी आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन के निर्देश अनुसार सभी मांगों और शिकायतों का समाधान अधिकतम एक महीने के भीतर कर लिखित जानकारी आवेदकों को दी जाएगी। सुनील सोनी ने अधिकारियों को दी नसीहत रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट और राशन कार्ड जैसी समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था सभी 10 जोन कार्यालयों में स्थायी रूप से होनी चाहिए, ताकि लोगों को भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुशासन तिहार को “मीना बाजार” या उत्सव की तरह न लें, बल्कि इसे जनता की समस्याओं के समाधान का माध्यम समझें। उन्होंने अपने महापौर कार्यकाल का जिक्र करते हुए बताया कि शहर में 32 पानी टंकियां और पाइपलाइन बिछाकर पानी की समस्या दूर करने का काम किया गया था। ई-वाहनों को बढ़ावा देने की अपील रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 2 लाख 1 हजार रुपए में ई-ऑटो खरीदा है और उसी से दौरा कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए ई-वाहनों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और सभी नागरिकों को शिविर में आकर अपनी समस्याएं बतानी चाहिए। सभापति ने व्यवस्था सुधारने पर जताई चिंता नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और राशन कार्ड जैसी समस्याओं के लिए लोगों को शिविर में आवेदन करना पड़ रहा है, यह चिंताजनक स्थिति है। इन समस्याओं के समाधान की स्थायी व्यवस्था सभी जोन कार्यालयों में होनी चाहिए। उन्होंने जोन अधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ काम करने और शिविरों में गंभीरता से दायित्व निभाने की बात कही। विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अलग-अलग विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त विनोद पांडेय ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *