72 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:जशपुर में घर घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दे किया रेप




जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिमा प्रकाश मिंज (26) को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 9 मई की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब 9 बजे अपने घर लौटी थीं। वह दरवाजा बंद कर सोने की तैयारी कर रही थीं, तभी आरोपी जबरन घर में घुस आया। रात में घर में घुसा आरोपी आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाकर लोगों को दी जानकारी घटना के दौरान पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर से बाहर निकलीं और चिल्लाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। बताया गया है कि आरोपी गांव में अपनी बहन और बहनोई के घर आया हुआ था। पीड़िता ने अगले दिन 10 मई को कांसाबेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रायगढ़ से गिरफ्तार हुआ आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल BNS की धारा 64(1), 115(2) और 332(बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। जशपुर पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर और तकनीकी टीम की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और जशपुर लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। SSP बोले- महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े मामलों में सख्ती पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 13 मई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े मामलों में जशपुर पुलिस बेहद संवेदनशील है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *