डीजल नहीं मिलने पर पंप कर्मचारी को पीटा, VIDEO:स्कार्पियो से कुचलने की कोशिश की; UP पासिंग कार सवार 3 युवकों ने की गुंडागर्दी




महेश्वर के ग्राम आवलिया स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम डीजल न मिलने पर स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने कर्मचारी को गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गुरुवार रात को सीसीटीवी और टोल प्लाजा के फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। डीजल खत्म होने की बात पर भड़के आरोपी पीड़ित कर्मचारी सावन चौहान (25) ने बताया कि शाम करीब 4:20 बजे इंदौर-महू की ओर से काले रंग की स्कार्पियो (UP16AZ0770) पंप पर आई। पंप पर स्टॉक खत्म होने के कारण जब सावन ने डीजल डालने से मना किया, तो गाड़ी सवार युवक गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने नीचे उतरकर सावन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। देखें 3 तस्वीरें… अन्य कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद भागे हमलावर मारपीट के दौरान जब पीड़ित ने मालिक को फोन करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सावन का आरोप है कि चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की। पंप के अन्य कर्मचारियों अजीत, शुभम और लखन के बीच-बचाव करने पर आरोपी गाड़ी लेकर मंडलेश्वर की ओर भाग निकले। पंप मालिक और पीड़ित की शिकायत पर केस मंडलेश्वर थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे पेट्रोल पंप मालिक और पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(b), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। सीसीटीवी और टोल फुटेज से आरोपियों की पहचान आरोपियों की गाड़ी चोली टोल प्लाजा के कैमरों में कैद हुई है, जिससे उनकी लोकेशन मंडलेश्वर की ओर होने की पुष्टि हुई है। पुलिस उत्तरप्रदेश नंबर की गाड़ी के मालिक की जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर शिनाख्त कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *