![]()
सरगुजा जिले के अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार-बुधवार की देर रात शादी समारोह से लौट रहे ऑटो चालक को रोककर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक कार सवार को भी रोककर लूटने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार दोनों युवक उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि गिरोह के अन्य आरोपी अभी फरार हैं। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर का रहने वाले ऑटो चालक धर्मेंद्र यादव 12 मई की रात अंबिकापुर से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कल्याणपुर जंगल के पास छह बाइक में सवार 10 से 12 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और पैसे मांगे, जब धर्मेंद्र ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो बदमाश उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। कार सवारों से लूट की कोशिश नाकाम घटना के दौरान वहां पहुंचे एक कार सवार को भी युवकों ने रोककर लूटने की कोशिश की। कार चालक ने पहले गाड़ी की रफ्तार धीमी की, लेकिन हालात समझते ही उसने तेजी से कार आगे बढ़ा दी और वहां से निकल गया। इसके बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलने पर गांधीनगर पुलिस ने धारा 126(2), 310(2) बीएनएस और 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। UP के दो युवक गिरफ्तार मामले की जांच में जुटी साइबर सेल अंबिकापुर और गांधीनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतापपुर-अंबिकापुर रोड पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान फुटेज में कुछ संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए, जिनमें दो युवकों की पहचान वैभव मिश्रा और लवकुश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने वैभव मिश्रा (20) और लवकुश कुमार (24), दोनों निवासी सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश और वर्तमान में राजा गैस गोदाम के पास अंबिकापुर में रहने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होने की बात कबूल कर ली। मामले में शामिल अन्य आरोपी उत्तरप्रदेश फरार हो गए हैं। इस पूरे मामले में गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Source link
ऑटो चालक से लूट, UP के 2 युवक गिरफ्तार:सरगुजा में शादी से लौट रहा था, कार सवार से भी वारदात की कोशिश














Leave a Reply