पेंड्रा के कोटमी जंगल में सैकड़ों सागौन कटे:वन विभाग पर निष्क्रियता के आरोप, डीएफओ ने जांच के आदेश दिए




मरवाही वनमंडल के पेंड्रा रेंज स्थित कोटमी जंगल में बेशकीमती सागौन के पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई की गई है। यहां सैकड़ों की संख्या में सागौन के पेड़ काट दिए गए हैं, जिससे जंगल अब पेड़ों के बजाय उनके ठूंठों से भरा नजर आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तस्कर बेखौफ होकर न केवल पुराने, बल्कि ताजे और मोटे सागौन के पेड़ों को भी निशाना बना रहे हैं। मैदानी स्तर पर वन कर्मचारियों की अनुपस्थिति ने तस्करों के हौसले बुलंद कर दिए हैं, जिसका फायदा उठाकर जंगल को मैदान में बदला जा रहा है। पेड़ों को काटकर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा स्थिति इतनी गंभीर है कि कोटमी में सागौन के पेड़ों को काटकर न केवल जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, बल्कि उनकी लकड़ियों का इस्तेमाल अवैध बाउंड्री फेंसिंग में भी सरेआम हो रहा है सिंडिकेट को तोड़ा जाएगा इस गंभीर मामले पर वनमंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि उन्हें कोटमी में सागौन कटाई की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। डीएफओ ने कहा कि यदि विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी इसमें संलिप्त पाया गया, तो उस पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सिंडिकेट को तोड़ा जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *