घर से निकली किशोरी के अपहरण:पिता ने युवकों पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, बोला- पुलिस ने तहरीर बदलने का दबाव बनाया




लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से 17 साल की किशोरी के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने बेटी को अगवा कर उसके साथ मारपीट करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में गोमतीनगर थाने की पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया गया है। गोमतीनगर के विशाल खंड निवासी राजकुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 साल की बेटी खुशी 5 मई की रात करीब 8 बजे घर के पास दुकान पर गई थी। इस दौरान उजरियांव निवासी सारुख वारदात, अम्मार रईस, दारुल वालेमा वरसिया के काजी समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। जबरन धर्म परिवर्तन कराया पिता का कहना है बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। जब उन्होंने बेटी से फोन पर बात की तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने बदलवा दी तहरीर परिजनों का आरोप है कि विपक्षीगण ने उनसे 20 लाख रुपए लेकर उजरियांव पहुंचने की बात कही। घटना के बाद परिवार लगातार गोमतीनगर थाने के चक्कर लगाता रहा लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर बदलवा दी और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। वहीं मामले में पुलिस को कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *