बोहरडा ट्रेचिंग ग्राउंड में आग:हरडा में कचरे के ढेर से उठा धुआं; 42 डिग्री तापमान से आग भड़कने की आशंका




बुरहानपुर शहर से सटे ग्राम बोहरडा स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। सुबह लोगों ने देखा तो कचरे के ढेर में आग लगी हुई थी। आग के कारण दूर-दूर तक धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह ट्रेचिंग ग्राउंड बुरहानपुर शहर से निकलने वाले प्रतिदिन के कचरे को जमा करने का स्थान है। आग कचरे के बड़े ढेर में लगी थी, जिसकी लपटें और धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था। वर्तमान में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अधिक तापमान के कारण ही कचरे में आग लगी होगी। हालांकि, इस घटना से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, और इसे एक सामान्य घटना बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *