![]()
हापुड़। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 14 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। इन सभी उपनिरीक्षकों को जिले के विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, हापुड़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मूलचंद सैनी को थाना पिलखुवा भेजा गया है। थाना हापुड़ देहात से हरिओम सिंह चौधरी को बहादुरगढ़, थाना बाबूगढ़ से अशोक कुमार को धौलाना और थाना पिलखुवा से ब्रहमपाल शर्मा को भी धौलाना थाना में तैनात किया गया है। इसी क्रम में, अरविंद कुमार को गढ़मुक्तेश्वर, नवीन कुमार को कपूरपुर और विष्णु चंद को थाना बाबूगढ़ स्थानांतरित किया गया है। हाफिजपुर थाने से इरफान मोहम्मद को सिंभावली थाना भेजा गया है। थाना धौलाना में तैनात सतेंद्र कुमार को पिलखुवा, सत्यवीर सिंह को गढ़मुक्तेश्वर, सुनील कुमार को हापुड़ देहात और अनिल कुमार को हापुड़ नगर में तैनाती मिली है। गढ़मुक्तेश्वर से नवीन कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में थाना बहादुरगढ़ और सुनील कुमार को थाना धौलाना भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह तबादले जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
Source link
हापुड़ एसपी ने 14 दरोगा के किए तबादले:कानून व्यवस्था सुधारने की कवायद, विभिन्न थानों में दी गई तैनाती















Leave a Reply