4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, फिर चलेगी हीटवेव:छत्तीसगढ़ में 17 मई से बढ़ेगी गर्मी, रायपुर में धूलभरी आंधी चलेगी; राजनांदगांव सबसे गर्म




छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कुछ तस्वीरें देखिए… 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज (शुक्रवार) को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। रायपुर में धूलभरी आंधी और बारिश के आसार आज बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर का अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रह सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *