सीएम योगी महराजगंज में आज:207 करोड़ की लागत से 42 से अधिक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज जनपद के दौरे पर हैं। वे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक स्थल पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 207 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 42 से ज्यादा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 1955.98 लाख रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण, 171.52 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास और 36.88 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में 14931.05 लाख रुपये की लागत से 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को 7 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में एक अपर पुलिस अधीक्षक, 8 क्षेत्राधिकारी, 18 प्रभारी निरीक्षक, 14 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 650 मुख्य आरक्षी, 60 महिला आरक्षी, 18 फायर ब्रिगेड टीमें और पीएसी की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कार्यक्रम प्रस्तावित होने के कारण सीमावर्ती इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *