![]()
हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बघौली-प्रतापनगर रोड पर डबल नहर के आगे एक कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी, जिसमें कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाद में महिला ने दम तोड़ दिया। थाना बघौली के गांव नीभी निवासी राज सोलंकी अपनी पत्नी कोमल देवी (26) के साथ कछौना क्षेत्र में एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब 1:30 बजे उनकी कार (UP32BT5192) सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कोमल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल कोमल देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। बघौली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
Source link
हरदोई में कार-ट्रैक्टर की टक्कर, महिला की मौत:शादी से लौट रही थी, कार के उड़े परखच्चे, सड़क पर लगा जाम














Leave a Reply