चंडीगढ़
पंजाब में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग ने 19 जुलाई से राज्य में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई के बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा। इससे पहले, 17 और 18 जुलाई को पंजाब के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मंगलवार को पंजाब में मौसम गर्म और उमस भरा रहा। इस दौरान तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। बठिंडा 39.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की चेतावनी दी है। राज्य के न्यूनतम तापमान में भी 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई है, जो सामान्य के करीब है। पठानकोट में सबसे कम न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री दर्ज किया गया।
पठानकोट के कुछ स्थानों व गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य के करीब पहुंच गया। राज्य में बठिंडा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान की स्थिति
अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में 27.2 डिग्री और पटियाला में 27.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। बठिंडा में 28.5 डिग्री, फाजिल्का में 26.7 डिग्री और फिरोजपुर में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। रूपनगर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।
अभी बारिश के चांस कम: मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार, मानसून फिलहाल कमजोर चरण में है। अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य में व्यापक बारिश की संभावना कम है। हालांकि, बीच-बीच में गरज-चमक और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
अगले कुछ दिन उमस करेगी परेशान: डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि फिलहाल मानसून की सक्रियता पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित है। इसलिए, पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश कम हो रही है। अगले 3 से 4 दिन अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और हवा में नमी अधिक रहने से उमस महसूस होगी। पहाड़ों में होने वाली बारिश का असर बीच-बीच में मैदानी इलाकों के मौसम पर भी दिखाई देगा।
19 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी शाखा फिर सक्रिय होगी। इसके बाद 20, 21 और 22 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। इससे दो से तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और मौसम फिर से सुहावना हो जाएगा।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
अमृतसर का अधिकतम पारा 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में यह 36.4 डिग्री रहा। पटियाला का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है। पठानकोट में 34.5 डिग्री, एसबीएस नगर में 35.2 डिग्री और बरनाला में 36.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। होशियारपुर में 35.1 डिग्री और रूपनगर में 37.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।















Leave a Reply