बहराइच में पेड़ गिरने से ग्रामीण की हुई थी मौत:प्रभारी मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात, आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए




बहराइचकी महसी तहसील के चांदपारा गांव में तेज आंधी के दौरान पेड़ की डाल गिरने से घायल हुए ग्रामीण तेजराम की गुरुवार को मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों को मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और उप जिलाधिकारी महसी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मृतक तेजराम फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। तेज आंधी के कारण पीपल के पेड़ की डाल गिरने से उनकी मौत हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *