रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर




जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से मतदान शुरू हो गया है। कोर्ट परिसर की एडीआर बिल्डिंग पार्किंग में सुबह 10 बजे से वकील वोट डाल रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इस बार 16 पदों के लिए 65 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा चर्चा अध्यक्ष पद की है, जहां तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला माना जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी राम नारायण व्यास और सहायक चुनाव अधिकारी दीपक दीवान ने बताया कि मतदान के लिए 30 बूथ बनाए गए हैं। भीड़ को संभालने के लिए खास व्यवस्था की गई है, ताकि एक साथ 30 वकील आसानी से वोट डाल सकें। अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर वोटिंग के दौरान गड़बड़ी न हो, इसके लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग के बैलेट पेपर रखे गए हैं। इसमें नीले, सफेद, पीले और गुलाबी रंग के मतपत्र इस्तेमाल किए जा रहे हैं। पहली बार बनाया गया सेल्फी जोन इस बार चुनाव में पहली बार सेल्फी जोन भी बनाया गया है। वोट डालने के बाद वकील वहां फोटो खिंचवा सकेंगे। रायपुर के अलावा अभनपुर, आरंग और तिल्दा से भी बड़ी संख्या में वकील मतदान करने पहुंचे हैं। जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग से जुड़े अधिवक्ता भी वोट डाल रहे हैं। वोट डालने के लिए आईडी जरूरी मीडिया प्रभारी अमर गुरूबक्षाणी ने बताया कि वोट डालने के लिए अधिवक्ता संघ का मूल पहचान पत्र या स्टेट बार काउंसिल की आईडी लाना जरूरी है। बिना पहचान पत्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। शनिवार को आएंगे नतीजे शुक्रवार को मतदान खत्म होने के बाद शनिवार को वोटों की गिनती होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *