Raigarh Petrol Pump Crowd | Fuel Demand Surges Amid Shortage Rumors


गुरूवार की रात को भी लोग पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचने लगे थे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अब लोग काफी संख्या में पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोप पंप तक पहुंच रहे हैं। इससे सुबह से पेट्रोल पंप में वाहन चालको की लाईन लगी थी। यह हाल शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों में देखा जा रहा था। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से उपभोक्ता

.

पेट्रोल-डीजल की किल्लत की बाते सुनकर लोग पेट्रोल पंप में पहुंचने लगे थे। अब कोई इसे अफवाह बता रहा तो कोई इनके दाम बढ़ने की वजह से पेट्रोल लेने पहुंच रहे थे।

ऐसे में रायगढ़ के पेट्रोल पंपो में लोगों भी भीड़ सुबह से लगने लगी थी। पेट्रोल भराने आए परमेश्वर कुमार का कहना है कि अभी दाम बढ़ने के कारण ज्यादा भीड़ हो रही है।

पेट्रोल भी कई पंपो में नहीं मिल रहा है, और इसके दाम भी बढ़ गए हैं, जिसके कारण आम जनता को परेशानी हो रही है।

वहीं प्रितम कुछवाहा ने बताया कि सब अफवाह है और कल रात को भी पेट्रोल भराने आया था यहां लाईन लगी हुई है। दामों में सिर्फ 3 रुपये बढ़ा है। अब यह तो सरकार के उपर है। पेट्रोल को लेकर पैनिक हो रहे हैं।

पेट्रोल पंप में लोगों की सुबह से पेट्रोल लेने के लिए लाइन लगी हुई है

पेट्रोल पंप में लोगों की सुबह से पेट्रोल लेने के लिए लाइन लगी हुई है

जबरन लोग पैनिक हो रहे हैं घड़ी चैक स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले पेट्रोल 101.42 रुपये था, जो अभी बढ़कर 104.53 रुपये हो गया है।

डीजल 94.36 रुपये था जो अब दाम बढ़ने के बाद 97.52 रुपये हो गया है। पेट्रोल-डीजल को लेकर अभी कोई किल्लत नहीं है।

पेट्रोल की एक गाड़ी अभी भी आ रही है। लोग गलत अफवाह की वजह से जबरन पैनिक हो रहे हैं। पेट्रोल की किल्लत जैसी अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है।

स्टेशन चौक पेट्रोल पंप में मारपीट गुरूवार की रात को स्टेशन चौक स्थित पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने एक युवक की पिटाई कर दी।

इसे लेकर बताया जा रहा है कि रात को स्टेशन चौक स्थित पेट्रोल पंप में एक युवक डिब्बे में पेट्रोल लेने के लिए पहुंचा था।

जहां उसे डिब्बे में पेट्रोल देने से मना किया गया। जिससे युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ दुव्र्यवहार किया। इससे विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लात घुसो से उसकी धुनाई कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *