Khargone Bride Death After Haldi Dance


खरगोन जिले के कसरावद में हल्दी रस्म के बाद 21 वर्षीय दुल्हन राखी की संक्रमण से मौत हो गई थी। शादी होनी थी, उसी दिन उसकी अर्थी घर से निकली। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। राखी ने 22 अप्रैल को अपनी हल्दी रस्म के दिन ‘घूंघट की आड़ से दिलबर का

.

परिजनों ने उसे आशीर्वाद दिया था। उसी रात करीब 2 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

चेहरे और होंठों पर सूजन आ गई थी पिता गजू नाथ के अनुसार, 22 अप्रैल को हल्दी लगाने के बाद रात 2 बजे राखी के चेहरे, गले और होंठों पर सूजन आ गई। उसे खरगोन के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत और सुविधाओं के अभाव का हवाला देकर इंदौर रेफर कर दिया गया। परिवार को एम्बुलेंस भी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके बाद 4000 रुपए देकर निजी एम्बुलेंस से एमवायएच इंदौर पहुंचे।

राखी के हल्दी लगने के बाद होंठ फूल गए और पूरे शरीर पर लाल चकत्ते पड़ गए थे।

राखी के हल्दी लगने के बाद होंठ फूल गए और पूरे शरीर पर लाल चकत्ते पड़ गए थे।

26 अप्रैल को होनी थी बेटी की शादी थी इंदौर में इलाज के दौरान, परिवार ने 25 अप्रैल को बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती करने का अनुरोध किया, क्योंकि 26 अप्रैल को उसकी शादी थी। एमवायएच से रेफर होने के बाद निजी अस्पताल में जांच कराई गई, लेकिन राखी की हालत देखकर अस्पताल ने ढाई से तीन लाख रुपए तक का खर्च बताया।

परिवार इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं था, इसलिए वे बेटी को वापस एमवायएच ले जाने लगे। रास्ते में ही राखी ने दम तोड़ दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले आए।

दुल्हन के डांस का वीडियो सामने आया है।

दुल्हन के डांस का वीडियो सामने आया है।

जांच दल मेडिकल हिस्ट्री जुटा रहा 26 अप्रैल को राखी के मंडप में सात फेरे होने थे, लेकिन उसी दिन उसकी अर्थी घर से निकली। मां सीताबाई बेटी के वियोग में उदास हैं, जबकि छोटी बहन रानी गुमसुम है। उन्होंने बताया कि राखी घर का सारा काम संभालती थी। उसके भाई लवकुश 20 और दो छोटी बहनें रानी (18 वर्ष) और प्रमिला (9 वर्ष) हैं।

इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने एक जांच दल गठित किया है। बीएमओ डॉ. संतोष बडोले को सात दिनों के भीतर मृतका की मेडिकल हिस्ट्री जुटाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें…

मंडप की रस्म के दिन दुल्हन की मौत:खरगोन में मिलावटी हल्दी लगाने से सूजा चेहरा

खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र में हल्दी की रस्म के बाद गंभीर एलर्जी होने से 22 वर्षीय दुल्हन की मौत हो गई। बाजार से खरीदी गई खुली हल्दी लगाने से युवती का चेहरा सूज गया और गले में तेज जलन शुरू हो गई।

हालत बिगड़ने पर उसे इंदौर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिस दिन घर में मंडप सजना था और बारात आनी थी, उसी दिन परिवार को बेटी का अंतिम संस्कार करना पड़ा। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *