![]()
छतरपुर में युवक को बंधक बनाकर होटल में काम कराने और मजदूरी के पैसे नहीं देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को पिछले 6 महीने से एक होटल में जबरन बंधक बनाकर रखा गया था। घर जाने की बात करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घायल हालत में शुक्रवार को युवक किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचा, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। मामला छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के सामने का बताया जा रहा है। पीड़ित संजय रैकवार ने आरोप लगाया कि भारत होटल संचालक गालिब प्यार मोहम्मद और पन्नू ने उसे पिछले 6 महीने से बंधक बनाकर रखा था और उससे बेजा और लगातार काम कराया जाता था, लेकिन बदले में मजदूरी नहीं दी जाती थी। केवल खाना-पानी देकर काम कराया जा रहा था। रक्त में काम खत्म होने पर उसे कमरे में बंद कर दिया जाता था। कमरे में बंद कर ताला लगा दिया जाता था
पीड़ित का कहना है कि काम खत्म होने के बाद उसे कमरे में बंद कर ताला लगा दिया जाता था। सुबह काम के समय ही बाहर निकाला जाता था। इस दौरान उसका मोबाइल भी छीनकर रख लिया गया था, जिससे वह अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहा था। संजय ने बताया कि वह 6 महीने से अपने बच्चों और पत्नी से नहीं मिल सका। संजय की पत्नी सुमन रैकवार ने आरोप लगाया कि जब उसके पति ने घर जाने की बात कही तो होटल संचालकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। किसी तरह वह वहां से भागकर घर पहुंचा। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुमन ने बताया कि उनके परिवार में एक बेटी है, जो मुंह से दिव्यांग है। वह खुद लोगों के घरों में काम कर परिवार का पालन-पोषण करती है। उसने आरोप लगाया कि रात में होटल संचालक रात को जिला अस्पताल आया और घायल को जबरन काम पर ले जाने की बात करने लगे। जैसे-तैसे लोगों ने उसे ले जाने से रोका और पुलिस को सूचना की बात कही तो वह भाग खड़े हुए, परिवार को डर है कि आरोपियों द्वारा फिर से उसे बंधक बनाया जा सकता है। SP छतरपुर रजत सकलेचा का कहना है कि मामले की जानकारी लगने पर तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपियों को बख्सा नहीं जाएगा।
Source link
युवक को छह महीने होटल में बंधक बनाकर रखा:छतरपुर में घर जाने की बात पर मारपीट, मजदूरी नहीं देने का भी लगाया आरोप














Leave a Reply