![]()
लखीमपुर खीरी में नकहा ब्लॉक प्रमुख के भाई और भाजपा नेता संजय गुप्ता, उनके बेटे मानस गुप्ता और एक ड्राइवर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कोतवाली सदर में आवास विकास निवासी सुप्रीत गुप्ता ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 14 मई 2026 को वह अपने पुराने मकान, जो संकटा देवी मोहल्ले में स्थित है, वहां सफाई कराने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान संजय गुप्ता और उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें गेट खोलने से रोका। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार, विवाद बढ़ने पर मारपीट की गई। सुप्रीत गुप्ता पर लोहे के हथौड़े से हमला किया गया, जिससे उनका एक दांत टूट गया और चेहरे व गले पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मां रेनू गुप्ता और बहन कशिश गुप्ता के साथ भी अभद्रता की गई। इसके अतिरिक्त, सुप्रीत गुप्ता ने मोबाइल फोन तोड़ने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
भाजपा नेता पर मारपीट का मुकदमा दर्ज:बेटा और ड्राइवर भी आरोपी, गेट खोलने से रोकने पर किया था हमला















Leave a Reply