![]()
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर भेरूडूंगरी के पास शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। इसमें इंदौर निवासी एक दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक साइड बदली, जिससे पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। कार में इंदौर निवासी पंकज गुप्ता, उनकी पत्नी रेखा गुप्ता और उनके मित्र शैलेंद्र दीक्षित सवार थे। तीनों वृंदावन में एक रिश्तेदारी के शादी समारोह से लौटकर इंदौर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इस हादसे की खास बात यह रही कि कार में परिवार के साथ मौजूद एक पालतू कुत्ता पूरी तरह सुरक्षित बचा रहा। परिजन उसे भी अपने साथ अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की तस्वीरें…
Source link
एनएच-52 पर कार और ट्रक की टक्कर:दंपती समेत तीन घायल, पालतू कुत्ता सुरक्षित बचा














Leave a Reply