![]()
कानपुर देहात के शिवली थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों को शिवली-चौबेपुर मार्ग पर द्वारिका हीरो मोटर्स एजेंसी के पास से पकड़ा गया। स्कूल में खिड़की तोड़कर की थी चोरी पहली घटना 23 फरवरी 2026 की रात की है। बलुवापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने कार्यालय की खिड़की तोड़कर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए थे। यहां से टैबलेट, बर्तन, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस मामले में सहायक अध्यापक राजेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। मेडिकल स्टोर से 60 हजार और डीवीआर चोरी दूसरी वारदात 22/23 अप्रैल 2026 की रात शिवली कस्बे में हुई थी। चोर छत के रास्ते राधेमोहन मेडिकल स्टोर में घुसे और करीब 60 हजार रुपये नकद, कॉस्मेटिक सामान और डीवीआर चोरी कर ले गए थे। वारदात के दौरान इन्वर्टर, बैटरी और वायरिंग भी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। मेडिकल स्टोर संचालक कुशाग्र मिश्रा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। बेरोजगारी और गलत संगत में बने चोर गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा पुत्र चंद्रजीत सिंह और देवा पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। दोनों चौबेपुर थाना क्षेत्र के काशीराम निवादा के रहने वाले हैं। पुलिस ने शिवा के पास से 7,700 रुपए और देवा के पास से 7,300 रुपए बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बेरोजगारी और गलत संगत के कारण वे चोरी करने लगे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि चोरी का कुछ सामान बेच दिया गया, जबकि कुछ का इस्तेमाल कर लिया गया।
Source link
स्कूल-मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कानपुर देहात पुलिस ने 15 हजार कैश और चोरी का सामान बरामद किया















Leave a Reply