ओमपाल | रामपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र-युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
परीक्षार्थियों का भविष्य प्रभावित
जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि नीट पेपर लीक से 22 लाख परीक्षार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने जोर दिया कि जब पेपर लीक होंगे, तो नौजवान सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे ही। पंडित ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कर्ज लेते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और सपनों को बर्बाद कर रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक परीक्षा में हुई गड़बड़ी नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है। लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटालों से युवाओं का सिस्टम पर भरोसा कम हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए और शिक्षा माफिया, दलालों तथा इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक तकनीक लागू की जाए। यदि जांच में बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आती हैं, तो परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए और प्रभावित छात्रों को उचित राहत प्रदान की जाए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बाकर अली खान, शकील मंसूरी, साहिर रज़ा खान, नोमान मुमताज़ खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र मौजूद थे।















Leave a Reply