![]()
सतना में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं ने हाथों में पंप का नोजल लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन महिला कांग्रेस की सतना जिला प्रभारी प्राची शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों का दूध तक महंगा हो गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन मुश्किल होता जा रहा है। सरकार पर लगाए विफलता के आरोप महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी प्राची शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम वापस लेने और महंगाई पर नियंत्रण पाने की मांग की।
Source link
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन:सतना में प्रदर्शन, सरकार पर विफलता के लगाए आरोप; तीन रुपए बढ़े हैं रेट














Leave a Reply