मुंगेली में पेट्रोल-डीजल, गैस की कमी नहीं:कलेक्टर ने कालाबाजारी, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी,अफवाहों से बचने की अपील की




मुंगेली में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। इसे लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक ली। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी अफवाह या गलत खबर पर भरोसा न करें। कलेक्टर ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। सभी पेट्रोल पंपों को आम लोगों को आसानी से ईंधन देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कहीं भी भीड़ या परेशानी की स्थिति न बने। किसानों से क्या कहा कलेक्टर ने किसानों से जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल-डीजल लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्यादा मात्रा में स्टॉक करने की जरूरत नहीं है। प्रशासन लगातार सभी पेट्रोल पंपों पर नजर रख रहा है। एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं को पहले मिलेगा ईंधन कलेक्टर ने कहा कि एम्बुलेंस, अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता से पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा। साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। पेट्रोल पंपों पर बढ़ाई गई निगरानी जिले में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों और पुलिस बल की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। सभी पेट्रोल पंपों पर एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और फूड इंस्पेक्टर के मोबाइल नंबर भी लगाए गए हैं, ताकि लोग किसी भी समस्या पर तुरंत शिकायत कर सकें। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव समेत कई अधिकारी और पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *