मरवाही वनमंडल में 2 लाख की अवैध लकड़ी जब्त:136 चिरान, 11 लट्ठे बरामद; इलेक्ट्रिक मशीनें भी जब्त, दो हिरासत में




मरवाही वनमंडल में लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर भारी मात्रा में अवैध साल की लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई मरवाही वनमंडल के गौरेला रेंज में की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि पिपरखुंटी बीट के पास जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी छिपाई गई है। कार्रवाई के दौरान की तस्वीरें दो घरों में सर्च वारंट के साथ छापा मारा सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने दो घरों में सर्च वारंट के साथ छापा मारा। इस दौरान लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की 136 नग साल के चिरान (कटी हुई लकड़ी) और 11 बड़े लट्ठे बरामद किए गए। दो लोगों पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज इसके साथ ही, लकड़ी काटने में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक मशीन (चेनसॉ), हाथ आरी और कुल्हाड़ियां भी जब्त की गईं। विभाग ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वन अधिकारियों के अनुसार, जांच अभी भी जारी है और जब्त लकड़ी की मात्रा बढ़ सकती है। इस आधी रात की कार्रवाई को डीएफओ ग्रीष्मी चांद सहित वन विभाग के उड़नदस्ते ने अंजाम दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *