फतेहपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत:बाइक फिसलने के बाद ट्रक ने कुचला, बेटा-नाती घायल




फतेहपुर में शनिवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बहावलपुर गांव के पास हुई, जिसमें एक मासूम बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, उमरी गांव निवासी 45 वर्षीय सुमित्रा देवी अपने पुत्र सत्येंद्र कुमार (18) और 4 वर्षीय नाती सिवा के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थीं। बहावलपुर गांव के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में सुमित्रा देवी सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बाइक चला रहा उनका पुत्र सत्येंद्र कुमार सुरक्षित रहा, जबकि 4 वर्षीय सिवा के सिर पर चोट आई है। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची 108 एम्बुलेंस से घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हादसे में महिला की मौत से मौके पर पहुचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक सवार नौगांव से कंसाही थाना बकेवर जा रहे थे।महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही किया जायेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *