![]()
दमोह के एसपी आनंद कलादगी ने शुक्रवार शाम को पुलिस की टीम के साथ शहर की सड़कों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड के पास तेंदूखेड़ा के जनपद अध्यक्ष की गाड़ी रुकवाई, जिसमें बिना इजाजत के हूटर लगा हुआ था। एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत उस हूटर को हटवा दिया। एसपी ने शहर के अलग-अलग रास्तों का मुआयना किया और उन दुकानदारों को सख्त हिदायत दी जिन्होंने अपनी दुकान का सामान सड़क तक फैला रखा था। उन्होंने कहा कि सड़क पर सामान रखने से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है, इसलिए इसे तुरंत हटाया जाए। एसपी ने ट्रैफिक टीम और नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शहर में घूमकर देखें और जो लोग सड़क पर पक्का कब्जा करके बैठे हैं, उन पर कार्रवाई करें। सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस का पैदल मार्च एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आने वाले त्योहारों और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह पैदल मार्च निकाला गया है। इसका बड़ा मकसद लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाना और शहर में शांति बनाए रखना है। उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों के मन में पुलिस का डर पैदा करने और जनता को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस लगातार इस तरह के कदम उठाती रहेगी।
Source link
दमोह एसपी ने जनपद अध्यक्ष की गाड़ी से हूटर हटवाए:शहर में पैदल मार्च निकाला, बोले- यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई














Leave a Reply