बड़वानी | राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए सीवियर एक्यूट मॉल न्यूट्रिशन व मॉडरेट एक्यूट मॉल न्यूट्रिशन बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत टीम गांव-गांव और आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। इस दौरान बच्चों का वजन, ऊंचाई, पोषण स्तर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की जा रही है। साथ ही चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जा रहा है। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की प्रक्रिया की जा रही है। स्वास्थ्य टीम अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण संबंधी जरूरी जानकारी देकर जागरूक कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीम का यह प्रयास बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके तहत ग्राम सुराणा में कुपोषित बच्चों की जांच कर इलाज का मार्गदर्शन दिया।
Source link
कुपोषित बच्चों का परीक्षण कर भेजा एनआरसी















Leave a Reply