![]()
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र स्थित बरीपाल गांव इन दिनों भोजपुरी फिल्म ऑपरेशन कुर्सी की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में है। गांव की गलियों, खेतों और पारंपरिक माहौल के बीच लगातार फिल्मांकन हो रहा है। फिल्म की कहानी ग्रामीण संस्कृति, गांव की राजनीति और सामाजिक परिवेश पर आधारित है। शूटिंग कांग्रेस नेता नंदराम सोनकर के बेटे और फिल्म के प्रोड्यूसर विनय सोनकर की पहल पर कराई जा रही है। गांव में शूटिंग देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गांव पूरी तरह फिल्मी माहौल में रंगा प्राइम ग्रुप एंड टीआरपी एंड स्टूडियो की ओर से कराई जा रही शूटिंग में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हैं। सुबह से देर शाम तक अलग-अलग लोकेशन पर सीन फिल्माए जा रहे हैं। कलाकारों की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार गांव में इतने बड़े स्तर पर किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। युवाओं और बच्चों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग कलाकारों के साथ फोटो-वीडियो बनाने में लगे रहते हैं। सुरक्षा के लिए 500 मीटर तक रास्ते बंद शूटिंग के दौरान प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। पुलिस बल तैनात किया गया है और जहां शूटिंग होती है, उसके आसपास करीब 500 मीटर तक रास्तों को बंद कर दिया जाता है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं ताकि शूटिंग में किसी तरह की बाधा न आए। ये कलाकार निभा रहे अहम किरदार फिल्म में मुख्य भूमिका अंशुमन सिंह निभा रहे हैं, जबकि शिवानी सिंह टीचर के रोल में नजर आएंगी। विधायक का किरदार संजय पांडेय निभा रहे हैं। वहीं फिल्म दबंग में चौबे जी के किरदार से चर्चित राम सुजान सिंह नेता की भूमिका में दिखाई देंगे। गांव की राजनीति और संघर्ष को दिखाएगी फिल्म फिल्म के राइटर और डायरेक्टर विकाश के विश्वकर्मा ने बताया कि फिल्म में गांव की सामाजिक परिस्थितियों, स्थानीय राजनीति और आम लोगों के संघर्ष को मनोरंजक अंदाज में दिखाया जाएगा। फिल्म के कई अहम दृश्य बरीपाल और आसपास के इलाकों में फिल्माए जा रहे हैं। जल्द दो और फिल्मों की होगी शूटिंग प्रोड्यूसर विनय सोनकर ने बताया कि ‘ऑपरेशन कुर्सी’ के बाद कुछ महीनों में दो और फिल्मों की शूटिंग भी बरीपाल गांव में की जाएगी। उनका कहना है कि गांव का प्राकृतिक और पारंपरिक माहौल फिल्मांकन के लिए बेहद उपयुक्त है और स्थानीय लोगों का सहयोग भी लगातार मिल रहा है। ‘चौबेजी’ नाम से मशहूर हुए राम सुजान सिंह फिल्म में नेता की भूमिका निभा रहे राम सुजान सिंह ने बताया कि उन्होंने सलमान खान, संजय दत्त और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। अब तक वह 27 हिंदी और 32 भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। फिल्म दबंग में निभाए गए चौबे जी के किरदार से उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली, जिसके बाद लोग उन्हें ‘चौबेजी’ नाम से बुलाने लगे।
Source link
घाटमपुर में भोजपुरी फिल्म ‘ऑपरेशन कुर्सी’ की शूटिंग:गांव की राजनीति और ग्रामीण संस्कृति पर आधारित कहानी, कलाकारों को देखने उमड़ रही भीड़















Leave a Reply