![]()
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान अलौकिक और दिव्य वातावरण देखने को मिला। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर “हरि ओम” का जल अर्पित किया गया। भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय स्वामी का पूजन कर बाबा महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। कपूर आरती पश्चात भगवान को भस्म अर्पित कर भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान बाबा महाकाल को चिता भस्म रमाई गई। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
Source link
शनिवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा को चिता भस्म अर्पित, अलौकिक रूप के हुए दर्शन















Leave a Reply