गोंडा6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोंडा जिले के कैसरगंज से भाजपा सांसद करणभूषण सिंह ने अपने गाड़ियों के लंबे काफिले को खत्म कर दिया है। अब वह एक मिनी बस से ही अलग-अलग कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि सांसद खुद मिनी बस चलाते हुए कार्यक्रम स्थलों तक जाते हैं और उनके साथ कार्यकर्ता व सुरक्षाकर्मी भी उसी बस में सफर करते हैं।
भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि पहले उनके काफिले में चार से पांच गाड़ियां चलती थीं, लेकिन अब उन्होंने पूरे काफिले को समाप्त कर दिया है।

‘हनुमान रथ’ नाम दी गई मिनी बस
सांसद और उनके पिता पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh ने इस मिनी बस का नाम ‘हनुमान रथ’ रखा है। बताया गया कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पास भी पहले इसी तरह की एक मिनी बस थी, जिसे ‘हनुमान रथ’ नाम दिया गया था।

खुद ड्राइव कर पहुंचते हैं कार्यक्रमों में
सांसद करण भूषण सिंह खुद मिनी बस चलाकर विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचते हैं। बस में उनके प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी एक साथ सफर करते हैं। कार्यक्रमों में पहुंचकर सांसद लोगों से भी प्रधानमंत्री की अपील का पालन करने की बात कहते हैं।

मॉडिफाई कर तैयार कराई गई बस
यह मिनी बस Force Urbania मॉडल की है। इसे विशेष रूप से मॉडिफाई कराया गया है और अंदर बैठने के लिए अतिरिक्त सीटें लगवाई गई हैं। हाल ही में विश्नोहरपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सांसद खुद बस चलाते हुए नजर आए।
















Leave a Reply