बड़वानी में भोजशाला फैसले पर जश्न:हाईकोर्ट ने भोजशाला को मंदिर माना, हिंदू समाज ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी




धार स्थित भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद बड़वानी शहर सहित जिलेभर में सकल हिंदू समाज ने जश्न मनाया। हाईकोर्ट ने भोजशाला को मंदिर माना है, जिसके बाद शुक्रवार रात 11.30 बजे विभिन्न स्थानों पर लोग एकत्रित हुए। शहर के पाटी नाका, मोटी माता चौक और रणजीत चौक सहित कई जगहों पर आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए। समाजजनों ने मां वाग्देवी और भारत माता की पूजा-अर्चना कर महाआरती भी की। समाज के लोगों ने इस फैसले को वर्षों के संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने लंबे समय तक आंदोलन और जनजागरण किया था। यह निर्णय हिंदू समाज के लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने हाईकोर्ट के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया। फैसले के बाद शहर में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *