रेत ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:शादी समारोह से लौट रहे थे; पत्नी गंभीर, दो बच्चों को मामूली चोट




बालाघाट के लांजी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में भानेगांव निवासी दुर्गाप्रसाद ठाकरे (35) की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। यह हादसा मोहारा के भुआ रोड पर हुआ। दुर्घटना में दुर्गाप्रसाद की पत्नी पुस्तकला ठाकरे गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, दुर्गाप्रसाद अपनी पत्नी पुस्तकला (30), पुत्र उज्जवल (12) और पुत्री सुहानी (14) के साथ भुआ में एक रिश्तेदार की शादी से बाइक पर अपने गांव भानेगांव लौट रहे थे। मोहारा गांव के भुआ रोड पर एक तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्गाप्रसाद के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी पुस्तकला का हाथ टूट गया, जिन्हें भानेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बालाघाट रेफर किया गया है। बच्चों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद बेटे उज्जवल ने फोन पर अपने मामा अखिल को हादसे की जानकारी दी। शव का आज होगा पीएम सूचना मिलते ही 112 डायल और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों और मृतक को सिविल अस्पताल लांजी लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक दुर्गाप्रसाद का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्गाप्रसाद आंध्रप्रदेश में अपने रिश्तेदारों के साथ मिस्त्री का काम करते थे। वह लगभग 15 दिन पहले ही एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। वह अपने दो भाइयों में बड़े थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *