दुर्ग में तेज हवा से गिरी स्कूटी, बिजली गिरने का,VIDEO:छत्तीसगढ़ में 4 दिन मौसम खराब रहेगा, अंधड़-बारिश से 5° तक लुढ़का तापमान




मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार रात अंबिकापुर में तेज बारिश हुई। वहीं दुर्ग जिले के अंडा गांव में तेज हवाओं के कारण लोग पेट्रोल पंप की छत के नीचे बचते नजर आए। आंधी इतनी तेज थी कि एक स्कूटी भी हवा के झोंकों से गिर गई। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। पहले देखिए ये तस्वीरें-

महासमुंद में बिजली गिरने की दो घटनाएं मचान पर गिरी बिजली, बेटे की मौत पहली घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा छापाडबरी खार की है। यहां धर्मसिंह गोंड (40) अपने पिता पुनीतराम गोंड (करीब 70) के साथ मूंगफली खेत की रखवाली के लिए परसा पेड़ पर बने मचान में सो रहे थे। गुरुवार देर रात तेज गरज-चमक के दौरान मचान पर बिजली गिर गई। हादसे में धर्मसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। बिजली गिरने से मकान में लगी आग दूसरी घटना शुक्रवार सुबह कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बाघामुड़ा में हुई। यहां प्रज्ञानंद देवांगन के खपरैल मकान पर बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई, जिससे घरेलू सामान, फर्नीचर, कपड़े और लाखों रुपए के वाहन सीट कवर सहित कई सामान जलकर राख हो गए। हालांकि परिवार के सदस्य घर के दूसरे हिस्से में होने के कारण सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही महासमुंद और बागबाहरा से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौसम की कुछ तस्वीरें देखिए… 40-50 किमी रफ्तार से हवा चलेगी मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
रायपुर में धूलभरी आंधी चल सकती है शहर में आज बादल छाए रह सकते हैं। बारिश, गरज-चमक या धूलभरी आंधी की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *