![]()
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या और रविवार के अवकाश के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 16 मई को शनिश्चरी अमावस्या और 17 मई को रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान और ओंकारेश्वर दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए इंदौर-खंडवा रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है। कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार तेजाजी नगर चौराहे से खंडवा की ओर जाने वाले तथा खंडवा से इंदौर आने वाले मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 15 मई रात 12 बजे से लागू हो चुका है और 18 मई 2026 की सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। धामनोद होकर जाएंगे भारी वाहन प्रशासन के मुताबिक अब भारी वाहन तेजाजी नगर चौराहा बायपास मार्ग से धामनोद होते हुए खंडवा की ओर जा सकेंगे। यह प्रतिबंध केवल इंदौर जिले की सीमा में लागू रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में इंदौर-खंडवा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य जारी है। वहीं ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भारी वाहनों के चलते जाम की स्थिति बन सकती थी। इसे देखते हुए मोटर यान नियम 1994 के नियम-215 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन वाहनों को रहेगी छूट
Source link
इंदौर-खंडवा मार्ग पर 18 मई तक भारी वाहनों पर रोक:शनिश्चरी अमावस्या पर ओंकारेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू















Leave a Reply