![]()
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शंकर कॉलोनी में बीती रात विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी की थार रॉक्स कार में अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रकाश सोनी की कार मामा टावर के पास खड़ी थी। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर कार के पिछले शीशे को पूरी तरह तोड़ दिया। इसके साथ ही, कार के अगले शीशे और म्यूजिक सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर प्रकाश सोनी ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
Source link
शिवपुरी में बदमाशों ने की कार में तोड़फोड़:पत्थर मारकर फोड़े शीशे; म्यूजिक सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया















Leave a Reply