सार्थक-एप पर फोटो लगाकर उपस्थिति लगाई, लिया लाखों का वेतन:नर्मदापुरम कमिश्नर ने 3 पशु चिकित्सकों को किया सस्पेंड, एफआईआर के दिए निर्देश




नर्मदापुरम में पशुपालन चिकित्सा विभाग में सार्थक एप से फर्जी तरह से उपस्थिति लगाकर लाखों रुपए का वेतन लेने का मामला सामने आया है। तीनों सार्थक एप में अपनी तस्वीर दिखाकर उपस्थिति दर्ज कराते थे। संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ ने ऐसे तीन सहायक पशु चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। साथ ही संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा को उक्त तीनों चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। केसला में पदस्थ है तीनों चिकित्सक, फोटो से उपस्थिति पशु चिकित्सा विभाग की डॉ. गरिमा शुक्ला, कालाआखर में पदस्थ, डॉ ज्योति नवडे एवं केसला में पदस्थ डॉ. अंशु तुमराम द्वारा सार्थक एप में मोबाइल पर फोटो दिखाकर किसी अन्य के माध्यम से एप पर उपस्थित दर्ज की जा रही थी, जिसे स्पष्ट है कि उक्त तीनों चिकित्सकों द्वारा सार्थक ऐप पर कूट रचना की जाकर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराई जा रही थी एवं कार्य पर उपस्थित ना होते हुए भी इनके द्वारा अवैध रूप से वेतन आहरण किया गया। जिससे लाखों रुपए की शासकीय राशि का प्रभक्षण किया गया। इनका यह अपराध अत्यंत ही गंभीर कदाचार एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में है। अतः प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पत्र में उल्लिखित तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए नर्मदापुरम संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ ने उक्त तीनों सहायक पशु चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों पर एफआईआर कराने के निर्देश कमिश्नर ने संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा को तीनों चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में डॉक्टर ज्योति नवडे, डॉक्टर गरिमा शुक्ला, तथा डॉ. अंशु तुमराम का मुख्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा नर्मदापुरम रहेगा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *